अहवान बनेंगे अपने प्रशंसकों के फिटनेस ट्रेनर

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘काल भैरव रहस्य’ में नजर आ रहे अभिनेता अहवान कुमार अपने प्रशंसकों के फिटनेस ट्रेनर बनने के लिए तैयार हैं।

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘काल भैरव रहस्य’ में नजर आ रहे अभिनेता अहवान कुमार अपने प्रशंसकों के फिटनेस ट्रेनर बनने के लिए तैयार हैं।

अहवान ने एक बयान में कहा, “एक शाकाहारी होने के बावजूद भी सिक्स पैक एब्स होना संभव है। कभी-कभी लोग सोचते हैं कि बिना उचित जिम डाइट के, जिसमें अंडे और चिकन भी शामिल हों, उनके एब्स नहीं बन सकते और सुगठित शरीर नहीं हो सकता। यह गलत है। मैं एक शाकाहारी हूं और मेरे सिक्स पैक एब्स हैं। मैं इसे अपने प्रशंसकों के साथ साझा करूंगा।”

उन्होंने कहा, “लोग मुझसे यह पूछते रहे हैं इसलिए, मैं उनके साथ अपना यह सीक्रेट शेयर करने के लिए उत्साहित हूं।”

अहवान ‘गीत-हुई सबसे पराई’ और ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493