‘अ..आ’ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म

चेन्नई, 13 जून (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय अभिनेता नितिन रेड्डी अभिनीत रोमांटिक फिल्म ‘अ..आ’ एस.एस. राजामौली की ‘बाहुबली’ व सुपरस्टार महेश बाबू की ‘श्रीमंतुडु’ के बाद अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगू की तीसरी फिल्म बन गई है।

फिल्म व्यापार विश्लेषक त्रिनाथ ने आईएएनएस को बताया, “अमेरिका में हाल में 20 लाख डॉलर क्लब में शामिल हुई ‘अ..आ’ आधिकारिक रूप से देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगू की तीसरी फिल्म बन गई है। अब तक अमेरिका में केवल ‘बाहुबली’ एवं ‘श्रीमंतुडु’ ने 20 लाख डॉलर से अधिक की कमाई की है।”

त्रिविकृम निर्देशित फिल्म में सामंथा रूथ प्रभु व अनुपमा परमेश्वरम भी हैं। फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में दुनियाभर में 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।

फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन यह दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही।

फिल्म के निर्माता रविवार को गुंटूर में फिल्म की इस सफलता का जश्न मनाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493