‘आंखें-2’, ‘हेरा फेरी-3’ की शूटिंग 2018 की गर्मियों में

मुंबई, 10 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री ईशा गुप्ता का कहना है कि उनकी फिल्में ‘आंखें-2’ और ‘हेरा फेरी-3’ की शूटिंग 2018 की गर्मियों में शुरू होगी। उनकी पिछली फिल्म ‘बादशाहो’ थी।

ईशा बुधवार को मुंबई में कला और संस्कृति पहल के रूप में भारत-अमेरिका के सहयोग से आयोजित हुए कार्यक्रम ‘नमस्ते अमेरिका’ में शामिल हुईं।

अपनी आगामी परियोजनाओं के बारे में ईसा ने कहा, “‘आंखें-2’ और ‘हेरा फेरी-3’ दोनों की शूटिंग 2018 के गर्मियों में शुरू होगी, लेकिन फरवरी में मैं एक और परियोजना शुरू कर रही हूं, तो इस संबंध में हम जल्द ही घोषणा करेंगे। ‘आंखें-2’ और ‘हेरा फेरी-3’ की शूटिंग शुरू होने में अभी काफी समय है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493