दुबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक को आंख की परेशानी के कारण दुबई टेनिस चैम्पियनशिप से बाहर होना पड़ा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सर्बिया के स्टार खिलाड़ी को क्वार्टर फाइनल में स्पेन के फेलिसियानो लोपज के हाथों पहले सेट में हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद वह चैम्पियनशिप से पीछे हट गए।
चैम्पियनशिप में गुरुवार को विश्व के चौथे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी स्टान वावरिंका ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जर्मनी के टेनिस खिलाड़ी को 7-5, 6-1 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath