आंध्र प्रदेश का कड़प्पा उड्डयन मानचित्र पर

कड़पा (आंध्र प्रदेश), 7 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के कड़प्पा हवाईअड्डे का रविवार को उद्घाटन हुआ। इसके साथ ही इस पर बेंगलुरू से आई पहली उड़ान भी उतरी।

राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हवाईअड्डे का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू और शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद थे।

यह राज्य का पांचवां हवाईअड्डा है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने 42 करोड़ रुपये में हवाईअड्डे का विकास किया है।

एयर पेगासस कड़प्पा से और यहां के लिए शुरू करने वाली प्रथम विमानन कंपनी बन गई।

एयर पेगासस की बेंगलुरू से आई एक उड़ान कड़प्पा हवाईअड्डे के रनवे पर 11.30 बजे उतरी और उड़ान बाद में वापस बेंगलुरू के लिए प्रस्थान कर गई।

कड़प्पा-बेंगलुरू सेवा सप्ताह में तीन बार संचालित होगी।

राज्य सरकार ने इस हवाईअड्डे के लिए 520 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई है।

यह हवाईअड्डा व्यस्त समय में एक साथ 100 ग्राहकों को सेवा दे सकता है।

1,719 मीटर लंबी और 45 मीटर चौड़ी पट्टी पर अभी एटीआर-72 किस्म के विमान उतर सकते हैं।

वेंकैया नायडू ने कहा कि अधिक बड़े विमान के लिए इस हवाईअड्डे का और विस्तार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार संत और कवि अन्नामय्या के नाम पर इस हवाईअड्डे का नामकरण कर सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493