आंध्र प्रदेश में गेल की पाइपलाइन में विस्‍फोट: 14 लोगों की मौत, 10 बुरी तरह झुलसे

9untitled20आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में ओएनजीसी (ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन) की साइट के पास गेल (गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिडेट) की पाइपलाइन में हुए विस्‍फोट के चलते 14 लोग मारे गए हैं।

10 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 13 व्‍यक्तियों की मौत दुर्घटनास्‍थल पर ही हो गई जबकि एक शख्‍स ने अस्‍पताल में दम तोड़ दिया। हादसा सुबह साढ़े पांच बजे हैदराबाद से करीब 560 किलोमीटर दूर अमलापुरम मंडल के नगरम गांव में हुआ। उस समय गांव के ज्‍यादातर लोग सो रहे थे।

आंध्र प्रदेश के वित्‍त मंत्री वाई. रामाकृष्‍नाडु ने घटना की जानकारी प्रधानमंत्री को भी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। जो लोग घायल हुए हैं, मैं उनके जल्‍द ठीक होने की कामना करता हूं। मैंने पेट्रोलियम मंत्री, कैबिनेट सेक्रेटरी और गेल के चेयरमैन से बात की है और उनसे कहा है कि दुर्घटनास्‍थल पर राहत और बचाव का काम सुनिश्चित किया जाए।’ उधर, नायडू ने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और भविष्य में इस तरह की दुर्घटना नहीं हो, इसके लिए एक्‍शन प्लान बनाने संबंधी निर्देश भी दिए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद पाइपलाइन में गैस की सप्लाई रोक दी गई थी और नगरम समेत आसपास के गांवों को खाली करा लिया गया था। फायरब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं थीं और ढाई घंटे के भीतर आगू पर काबू पा लिया गया था। घायलों को काकीनाड़ा और अमलापुरम अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गेल और जिला प्रशासन के सभी बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493