आंध्र माइक्रोसॉफ्ट के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर करेगा

हैदराबाद, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश सरकार अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में काम करने के लिए सोमवार को दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के साथ एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर करेगी।

माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला की नाश्ते पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात के दौरान एमओयू पर हस्ताक्षर होगा।

मुख्यमंत्री के कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक, समझौते के तहत सरकार माइक्रोसॉफ्ट के सहयोग से शिक्षा, कृषि और ईनागरिकता सेवा के क्षेत्र में तीन प्रूफ ऑफ कंसेप्ट (पीओसी) समाधान तैयार करेगी। सरकार विश्लेषण के लिए माइक्रोसॉफ्ट की अजुर मशीन लर्निग एंड एडवांस्ड विजुअलाइजेशन प्रयोगशाला प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करेगी। यह प्रौद्योगिकी दहाई अंकों में विकास दर और बेहतर लोक सेवा हासिल करने की दिशा में एक उत्प्रेरक का काम करेगी।

नडेला अपने पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हैदराबाद आ रहे हैं। वह इस यात्रा में टी-हब भी जाएंगे, जिसे देश का सबसे बड़ा प्रौद्योगिकी इनक्यूबेटर माना जाता है। इसका निर्माण तेलंगाना सरकार ने किया है। इसे गत महीने शुरू किया गया है।

माइक्रोसॉफ्ट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनने के बाद नडेला की हैदराबाद की यह दूसरी यात्रा है। इससे पहले वह सितंबर में आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493