नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। दूरसंचार सेवा प्रदाता आइडिया सेल्यूलर ने बुधवार को कहा कि बकाया भुगतान नहीं होने पर इसने एययसेल से सेवा संबंध तोड़ लिया है।
आइडिया ने एक बयान में कहा, “नवंबर 2017 से बकाया भुगतान करने की ताकीद कई बार करने के बावजूद प्रदाता भुगतान की अपनी प्रबिद्धता पूरी करने में विफल रहा है। लिहाजा आइडिया को दोनों पक्षों के बीच अंर्तसबंध करार की शर्तो के अनुसार बाध्य होना पड़ा है।”
दूरसंचार प्रदाता के मुताबिक, बकाया राशि का भुगतान किए जाने पर एयरसेल के साथ अंर्तसबंध सेवा तुरंत बहाल की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath