आईआईएम-एल हार्वर्ड के साथ प्रतिस्पर्धात्मकता पर पेश करेगा पाठ्यक्रम

लखनऊ, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय प्रबंधन संस्थान-लखनऊ (आईआईएम-एल) हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (एचबीएस) की साझेदारी में अपने विद्यार्थियों को ‘माइक्रोइकॉनॉमिक्स ऑफ कंपिटीटिवनेस’ (प्रतिस्पर्धात्मकता पर अर्थशास्त्र) पर एक वैकल्पिक पाठ्यक्रम पेश करेगा।

आईआईएम के जनसंपर्क अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि इस पाठ्यक्रम का निर्माण करने के लिए आईआईएम-एल के दो प्रोफेसरों- संजय के. सिंह और आशुतोष के. सिन्हा- ने हाल ही में अमेरिका में एचबीएस के इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजी एंड कंपिटीटिवनेस (आईएससी) कार्यशाला में हिस्सा लिया था।

इस साझेदारी से आईआईएम-लखनऊ को आईएससी द्वारा पाठ्यक्रम की संशोधन की गई सामग्री मिलती रहेगी।

इससे संस्थान स्थानीय सरकार के स्तर पर हार्वर्ड की विशेषज्ञता का भी उपयोग कर पाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493