आईएएएफ ने टोक्यो ओलम्पिक में मिश्रित युगल स्पर्धाओं की पहल को सराहा

लौसाने, 10 जून (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) ने टोक्यो में 2020 में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए एथलेटिक्स, तैराकी, टेबल टेनिस और ट्राइथलॉन में मिश्रित युगल प्रतिस्पर्धाएं शुरू करने की पहल की सराहना की है।

बीसीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने घोषणा कर बताया कि 2020 टोक्यो ओलंपिक में इन स्पर्धाओं के आयोजन को स्वीकृति मिल गई है।

आईएएएफ ने इस पहल का स्वागत किया है। हालांकि, महासंघ का कहना है कि इसे लागू करना पाना थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है।

अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ ने एक बयान में कहा, “इन नई स्पर्धाओं के आयोजन के लिए अन्य स्पर्धाओं के आयोजन प्रक्रिया में तब्दीली करनी होगी और यह एक पेचीदा काम होगा।”

आईएएएफ के अध्यक्ष सेबेस्टियन कोए ने कहा, “ओलम्पिक खेलों में एथलेटिक्स शीर्ष स्तरीय खेल है और इसलिए, इसमें सकारात्मक बदलाव के लिए हम आईओसी के साथ काम करना चाहते हैं।”

मिश्रित युगल स्पर्धाओं के आयोजन को मिली स्वीकृति के तहत 2020-टोक्यो ओलम्पिक खेलों में एथलेटिक्स की चार गुणा 400 मीटर रिले रेस, तैराकी में चार गुणा 400 मीटर मेडले रिले में मिश्रित युगल प्रतिस्पर्धा को भी शामिल किया जाएगा।

इस पर आईओसी के अध्यक्ष थोमस बाक ने कहा कि इससे 2020 ओलम्पिक खेल अधिक रूप से नए, आधुनिक होंगे और इसके अलावा, इसमें महिलाओं की भागीदारी भी अधिक होगी।

इसके अलावा, 2020-टोक्यो ओलम्पिक खेलों में ट्रायथालोन में भी मिश्रित रिले रेस का और टेबल टेनिस में मिश्रित युगल वर्ग की स्पर्धा का आयोजन होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493