तिरुवनंतपुरम, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। केरल अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव (आईएफएफके) के 20वें संस्करण में लिथुआनिया और म्यांमार से आई सात फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा।
आईएफएफके यहां चार दिसंबर से शुरू होने जा रहा है।
लिथुआनिया से आई पांच फिल्मों में बाल्टिक राष्ट्र के संघर्षपूर्ण इतिहास की झलक देखी जाएगी, जबकि म्यांमार से आई दो फिल्में पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर होंगी।
लिखुआनिया से आई दो फिल्में साल 1996 की ‘जाउसमे (भावनाएं)’ और 1969 की ‘ग्राजुओले (सुंदरता)’ दो शीत युद्धों के युग पर आधारित हैं।
म्यांमार से आई 2012 में बनीं फिल्म ‘लेट पान’ प्यार और जुदाई की कहानी है, लेकिन इसमें एक अजीब सा मोड़ भी दिखाया गया है।
dharmpath.com dharmpath