आईएमएफ का चीन से सुधारों में तेजी लाने का आग्रह

बीजिंग, 14 जून (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने बुधवार को चीन से संरचनात्मक सुधारों की प्रक्रिया में तेजी लाने की गुजारिश की, खासतौर से वित्तीय क्षेत्र और सरकारी उद्यमों में, ताकि अपनी आर्थिक वृद्धि को मजबूत रख सके।

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की स्थिति पर अपनी सालाना रपट में आईएमएफ ने अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए निवेश के बजाए निजी उपभोग पर जोर देने की वकालत की।

आईएमएफ ने रपट में कहा, “हालांकि कुछ निकट अवधि के जोखिमों में कमी आई है, लेकिन सुधार कार्यक्रम को जारी रखने की आवश्यकता है।”

रपट में यह भी कहा गया है कि चीन ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और उसने जोर दिया कि कॉरपोरेट कर्ज बहुत धीमी गति से बढ़ रहे हैं, क्योंकि अतिरिक्त क्षमता घटाने के लिए पहल की गई है और कर्जो को फिर से आकार दिया जा रहा है।

आईएमएफ ने कहा कि हाउसिंग का बुलबुला फटने का जोखिम कम हुआ है, क्योंकि बिना बिके घरों की संख्या धीरे-धीरे घट रही है।

रपट में कहा गया है कि नए उद्यम का सृजन साल 2014 के सुधार के बाद तीन गुणा हो गया है।

हालांकि आईएमएफ ने जोर दिया कि चीन में आर्थिक प्रगति को जारी रखने के लिए आगे के उपायों की जरूरत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493