आईएमएफ के नए प्रमुख का चयन जल्द

वाशिंगटन, 21 जनवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के नए प्रमुख के चयन की प्रक्रिया बुधवार को शुरू हो गई। यह नियुक्ति क्रिस्टीन लेगार्ड के स्थान पर की जाएगी, जिनका आईएमएफ प्रमुख के रूप में कार्यकाल इस साल जुलाई में समाप्त हो रहा है।

आईएमएफ की घोषणा के अनुसार, इस पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू हो रही है, जो 10 फरवरी तक चलेगी। इसके बाद 24 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड इनमें से तीन उम्मीदवारों का चयन करेगा।

उम्मीद की जा रही है कि आईएमएफ बोर्ड तीन मार्च तक चयन की प्रक्रिया पूरी कर लेगा, जिसके बाद आईएमएफ के नए प्रबंध निदेशक का कार्यकाल पांच मार्च से शुरू होगा।

लेगार्ड ने पिछले साल कहा था कि वह दूसरे कार्यकाल में भी सेवा देने के लिए तैयार हैं। उनकी जगह लेने के लिए अब तक कोई भी दावेदार सामने नहीं आया है।

फ्रांस की पूर्व वित्त मंत्री लेगार्ड ने आईएमएफ प्रमुख के रूप में 2011 में जिम्मेदारी संभाली थी। वह वाशिंगटन स्थित इस अंतर्राष्ट्रीय संस्था का नेतृत्व करने वाली पहली महिला हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493