आईएमएफ ने चीन की अनुमानित विकास दर में संशोधन किया

कुआला लंपुर, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने 2017 और 2018 में चीन की विकास दर क्रमश: 6.7 फीसदी और 6.8 फीसदी रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आईएमएफ ने सोमवार को जारी अपनी वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (डब्ल्यूईओ) रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि आईएमएफ की यह रिपोर्ट दर्शाती है कि चीन द्वारा पूर्व नीतियों में दी गई ढील और आपूर्ति चैनल में सुधार के चलते वर्ष की पहली तिमाही में दमदार प्रदर्शन देखने को मिला है।

गौरतलब है कि चीन की अर्थव्यवस्था ने वर्ष की पहली तिमाही में उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है और पहली तिमाही के आंकड़े आने के कुछ ही दिन बाद आईएमएफ की यह रिपोर्ट आई है।

चीन ने 2017 के लिए आर्थिक विकास दर का लक्ष्य 6.5 फीसदी तय कर रखा है। ऐसे में आईएमएफ द्वारा 6.7 फीसदी का अनुमान व्यक्त करना 2016 की तुलना में चीन के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।

आईएमएफ के मुख्य अर्थशाी मौरिस ऑब्सेटफेल्ड ने चीन को बेहद अहम पुर्नसतुलन प्रक्रिया अपनाने का सुझाव भी दिया है, जो निश्चित तौर पर धीमा विकास दर को गति देगा।

मौरिस ने कहा कि चीन द्वारा हाल ही में निष्क्रिय पड़े कर्जो के समाधान और समन्वयकारी वित्तीय सुधार निगरानी की दिशा में उठाए गए कदमों का भी स्वागत हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493