आईएमएफ ने पाकिस्तान को 50.6 करोड़ डॉलर जारी किए

इस्लामाबाद, 28 जून (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने तीन वर्षीय ऋण कार्यक्रम के तहत पाकिस्तान के लिए लगभग 50.6 करोड़ डॉलर की धनराशि जारी करने को मंजूरी दे दी है।

वाशिंगटन में जारी बयान के मुताबिक, आईएमएफ ने कहा कि ईएफएफ के तहत पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की सातवीं समीक्षा पूरी करने के बाद आईएमएफ के बोर्ड ने यह धनराशि जारी की।

‘रेडियो पाकिस्तान’ के मुताबिक, इस ताजा राशि के जारी होने के साथ अब तक पाकिस्तान को आवंटित कुल राशि लगभग 4.05 अरब डॉलर हो गई है। इससे देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 18.7 अरब डॉलर हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493