आईएसएल : एफसी गोवा ने इमरान खान के साथ किया करार

पणजी, 29 मई (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी एफसी गोवा ने मणिुपर के मिडफील्डर इमरान खान के साथ एक करार किया है। इमरान फतेह हैदराबाद एफसी को छोड़कर गोवा से जुड़े हैं।

वर्ष 2015-16 में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए 23 साल के इमरान के नेतृत्व में नेरोका एफसी आई लीग में उपविजेता रही थी।

गोवा की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, इमरान एक तेजतर्रार मिडफील्डर हैं जो बाएं छोर पर किसी भी स्थान पर या फिर अटैकिंग पोजीशन पर खेल सकते हैं। वह संतोष ट्राफी में पांच बार मणिपुर टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

इमरान से पहले यासिर मोहम्मद और मोहम्मद नवाज भी गोवा के लिए खेल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493