आईएसएल के नए सीजन में पुणे सिटी का मार्गदर्शन करेंगे मिगुएल

पुणे, 9 अगस्त (आईएएनएस)। राजेश वाधवान ग्रुप और बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर के क्लब एफसी पुणे सिटी ने गुरुवार को मिगुएल एंजेल पुर्तगाल को अपने नए मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया है।

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के नए सीजन में मिगुएल को पुणे का मार्गदर्शन करते देखा जाएगा। इस काम में गोंजालो यार्जा सहायक कोच के रूप में उनका साथ देंगे।

इस करार के बारे में पुणे सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव मोडवेल ने कहा, “मेरा मानना है कि मिगुएल के रूप में हमारे पास एक ऐसा मुख्य कोच है, जो अपने अनुभव और प्राथमिकता से टीम को आक्रामक फुटबाल खेलना सिखाएंगे। वह खिलाड़ियों की गुणवत्ता में सुधार करेंगे। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का विकास कर अपनी क्षमता को दर्शाया है।”

अपने करार के बारे में मिगुएल ने कहा, “भारत में रहने और आईएसएल का मेरे पास अच्छा अनुभव है। मैं पुणे सिटी से काफी प्रभावित हूं। खासकर इसकी सुविधाओं, स्टेडियम और प्रशंसकों के समर्थन से। इसीलिए, आईएसएल में वापसी का फैसला मेरे लिए आसान था। पिछले सीजन में मैंने पुणे सिटी को खेलते देखा था और मैं कह सकता हूं कि उनके पास विश्व की सबसे बेहतरीन प्रशिक्षण सुविधाएं हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493