आईएसएल क्लब एफसी पुणे सिटी से जुड़े सिसोको

पुणे, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी एफसी पुणे सिटी ने इंग्लिश फुटबाल क्लब लीवरपूल और इटली के शीर्ष क्लब जुवेंतस के पूर्व खिलाड़ी मोहामेद सिसोको को लीग के तीसरे संस्करण के लिए मर्की खिलाड़ी के तौर पर अपने साथ जोड़ा है।

फ्रेंचाइजी ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की।

सिसोको आईएसएल के सबसे युवा मर्की खिलाड़ी हैं।

पुणे के साथ जुड़ने पर सिसोको ने कहा, “जिस पल एफसी पुणे सिटी ने मुझ में रूचि दिखाई और अपनी रणनीति के बारे में मुझे बताया, मैं जान गया था कि यह ऐसी चुनौती है जिसे मुझे स्वीकर करना होगा।”

उन्होंने कहा, “कोच हाबास और टीम प्रबंधन ने मुझेमें पूरा भरोसा दिखाया। मैं अंतिम एकादश में जगह बनाने के लिए कुछ भी करुं गा क्योंकि एफसी पुणे सिटी टीम बेहद शानदार है।”

वालेंसिया सीएफ में सिसोको के कोच रह चुके हाबास उनके दोबारा साथ जुड़ने से खुश हैं।

उन्होंने कहा, “सिसोको एक सच्चे पेशेवर खिलाड़ी हैं, वह कई क्लबों के साथ खेल चुके हैं। उन्होंने हमसे कहा था कि वह कभी भी हमारे साथ जुड़ने को तैयार हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं दोबारा उनके साथ काम करने को तैयार हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493