आईएसएल : गोवा को 3-2 से हरा चेन्नइयन बना चैम्पियन

फातोरदा (गोवा), 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। चेन्नइयन एफसी ने रविवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में एफसी गोवा को 3-2 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे संस्करण का खिताब जीत लिया।

ब्रूनो पेलिसरी ने 54वें मिनट में मैच का पहला गोल कर चेन्नइयन को बढ़त दिला दी। पेलिसरी ने यह गोल फ्री किक पर किया।

0-1 से पिछड़ने के बाद हालांकि गोवा के लिए थोंगखोसीम हाओकिप ने 58वें और जोफ्रे मात्यू ने 88वें मिनट में दो गोल कर मेजबान टीम को 2-1 से आगे कर दिया।

गोवा के गोलकीपर लक्ष्मीकांत कात्तिमणि हालांकि 90वें मिनट में आत्मघाती गोल कर बैठे और चेन्नइयन को वापसी का मौका मिल गया।

चेन्नइयन के लिए इसके बाद स्टीवन मेंडोजा ने पेनाल्टी पर तीसरा गोल कर दिया और इस जीत के साथ उनकी टीम चेन्नइयन एफसी आईएसएल की नई चैम्पियन बनकर उभरी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493