आईएसएल : चेन्नइयन एफसी ने बलजीत के साथ किया करार

चेन्नई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी टीम-चेन्नइयन एफसी के साथ एक साल का करार किया है।

इस बात की घोषणा फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को की।

पंजाब के होशियारपुर से आने वाले बलजीत स्ट्राइकर के अलावा कई जगह खेल सकते हैं। उन्होंने लीग के पहले दो संस्करण एटलेटिको डी कोलकाता के लिए खेले थे।

उन्होंने कोलकाता के साथ 2014 में आईएसएल का खिताब जीता था और पिछले संस्करण में उनकी टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

उन्होंने आईएसएल के दो संस्करणों में कोलकाता के लिए 21 मैच खेले हैं। क्लब के मुख्य कोच मार्को मातेराजी की नजर पिछले संस्करण से उन पर थी।

मातेराजी ने कहा, “बलजीत ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें मैं पसंद करता हूं और मैंने उन्हें उनके पहले आईएसएल से काफी करीब से देखा है। वह पहले से ही आईएसएल के विजेता हैं और उनकी प्रतिभा टीम को मजबूत करेगी।”

बलजीत ने कहा, “मैंने कोलकाता के साथ दो यादगार साल बिताए हैं, लेकिन मैं अब चेन्नइयन के साथ नई चुनौती के लिए तैयार हूं। जब मैंने सुना की महान खिलाड़ी मातेराजी मुझे अपने साथ जोड़ना चाहते हैं तो मैंने इसके बारे में ज्यादा सोचा नहीं और टीम के साथ जुड़ गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493