आईएसएल : चेन्नई को हराकर शीर्ष पर पहुंचना चाहेगा मुंबई

चेन्नई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई सिटी एफसी को बुधवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के तीसरे सीजन में यहां के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन चेन्नयन एफसी का सामना करना है। यह मैच जीतकर मुंबई टीम 14 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच सकती है।

यह काम हालांकि उसके लिए कठिन हो सकता है, क्योंकि चेन्नई के खिलाफ उसका रिकार्ड खराब रहा है। चेन्नई और मुंबई के बीच आईएसएल इतिहास में अब तक चार मुकाबले हुए हैं और हर बार चेन्नई की जीत हुई है।

आठ टीमों की तालिका में चेन्नई पांचवें स्थान पर है। उसके खाते में छह मैचों से नौ अंक हैं, लेकिन मार्को मातेराजी की टीम अगर दो गोल के अंतर से यह मैच जीतने में सफल रही तो वह तालिका में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी।

दूसरी ओर, मुंबई सिटी टीम काफी तैयारी के साथ प्लेऑफ की ओर बढ़ रही है। इस टीम के सात मैचों से 11 अंक हैं और यह तालिका में दूसरे स्थान पर है। कोस्टा रिका के अपने कोच एलेक्सजेंडर गुइमाराएस ने इस टीम में जीत का जज्बा झोंक दिया है और अब यह जज्बा चेन्नई के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाला है।

गुइमाराएस ने पुष्टि की कि मार्की खिलाड़ी और कप्तान चेन्नई के खिलाफ खेलेंगे। फोर्लान की मौजूदगी हमेशा से दर्शकों के बीच रोमांच का कारण रहा है। गुइमाराएस ने कहा, “वह जब भी खेलते हैं, आमतौर पर हम जीतते हैं। वह आमतौर पर गोल भी करते हैं या फिर गोल करने में अपने साथियों की मदद करते हैं। वह जब खेलते हैं, हमारे विपक्षी अधिक जागरूक और चिंतित होते हैं। यह हमारे लिए अच्छा है।”

मुंबई सिटी मौजूदा तालिका में 11 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। उसने अब तक सात मैच खेले हैं और एक मैच जीत उसे तालिका में पहले स्थान पर पहुंचा देगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493