आईएसएल : बेंगलुरु का 1 घरेलू मैच कोलकाता में होगा

बेंगलुरु, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी बेंगलुरु एफसी के इस महीने के 31 अक्टूबर को श्रीकांतीरावा स्टेडियम में होने वाले घरेलू मैच को अब कोलकाता स्थानांतरित कर दिया गया है।

बेंगलुरु को एटीके के खिलाफ घरेलू मैच खेलना था।

मैच के आयोजन स्थल को बदलने का फैसला कर्नाटक सरकार के आग्रह पर लिया गया है। राज्य सरकार श्री कांतीरावा स्टेडियम में कन्नड़ डे उत्सव मनाना चाहती है।

बेंगलुरु को इस स्टेडियम में 31 अक्टूबर को एटीके की मेजबानी करनी थी और फिर उसे 13 दिसंबर को कोलकाता में एटीके के खेलना था।

लेकिन अब नए कार्यक्रम के अनुसार, बेंगलुरु 31 अक्टूबर को कोलकाता में एटीके से मैच खेलेगी और फिर इसके बाद वह 13 दिसंबर को श्रीकांतीरावा स्टेडियम में एटीके की मेजबानी करेगी।

लीग के बाकी मैच अपने पुराने तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493