आईएसएल : बेंगलुरू एफसी से जुड़े मिकू

बेंगलुरू, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की नई टीम बेंगलुरू एफसी ने मंगलवार को वेनेजुएला के स्ट्राइकर निकोलस मिकू लाडिस्लाओ फेडोर के साथ आगामी संस्करण के लिए करार किया।

क्लब ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।

मिकू ने बेंगलुरू के साथ दो साल का करार किया है। वह स्पेन के क्लब रायो वालेकानो से भारतीय क्लब में आ रहे हैं। स्पेनिश क्लब के साथ उन्होंने ढाई साल का समय बिताया है।

टीम के मुख्य कोच अलबर्ट रोका ने कहा, “मैं मिकू को टीम में शामिल कर खुश हूं। वह शानदार खिलाड़ी हैं। उनकी योग्यता शानदार हैं। उनके आने से टीम को काफी मदद मिलेगी।”

मिकू ने कहा, “मैंने क्लब के बारे में काफी कुछ सुना है। हमारे पास कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं जो क्लब को खिताब जिताने के लिए लड़ते हैं। मैं टीम के साथ जुड़ने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493