मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। मुंबई सिटी एफसी आज अपने घर मुंबई फुटबाल ऐरना में एफसी पुणे सिटी के खिलाफ हीरो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चौथे सीजन के दूसरे महाराष्ट्र डर्बी मुकाबले में उतरेगी।
मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। मुंबई सिटी एफसी आज अपने घर मुंबई फुटबाल ऐरना में एफसी पुणे सिटी के खिलाफ हीरो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चौथे सीजन के दूसरे महाराष्ट्र डर्बी मुकाबले में उतरेगी।
उसे शीर्ष-4 में जाने के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। मुंबई के कोच एलेक्जेंडर गुइमारेस इस बात को जानते हैं कि उनकी टीम भी इस बात से वाकिफ है।
इस समय 13 मैचों में 17 अंकों के साथ अंकतालिका में सातवें स्थान पर काबिज मुंबई के अभी भी शीर्ष-4 में पहुंचने की संभावना है। लेकिन इसके लिए उन्हें लगातार मैच जीतने होंगे। मुंबई सिटी का मौजूदा घरेलू फॉर्म अच्छा है। उसने घर में लगातार तीन मैच जीते हैं। उसने घर में जमशेदपुर एफसी को 2-1 से मात दी थी और बेंगलुरू एफसी को भी 2-0 से हराया था। वहीं तीसरे मैच में केरला ब्लास्टर्स को 1-0 से मात दी थी।
गुइमारेस फॉर्म से बाहर चल रहे बलवंत सिंह का भी बचाव किया है और कहा है कि वह कल होने वाले मैच में अच्छा करेंगे।
वहीं एफसी पुणे सिटी की टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। उनकी नजरें टॉप-4 में अपनी जगह पक्की करने पर होंगी। पिछले मैच में उनके कोच रैंको पोपोविक मौजूद नहीं थे, लेकिन इसके बाद भी पुणे की टीम नार्थईस्ट को मात देने में सफल रही थी।
पुणे के 14 मैचों में 25 अंक हैं। पुणे आईएसएल में पहली बार प्लेऑप में जाने के करीब है। लेकिन संवाददाता सम्मेलन में पुणे के कोच व्लाडिका ग्रुजिक ने टीम को सावधान किया है। दोनों टीमों के बीच पुणे में हुए पिछले मैच में पुणे ने मुंबई को 2-1 से मात दी थी।
dharmpath.com dharmpath