आईएसएल-4 : पहले स्थान को हासिल करने उतरेगी पुणे

पुणे, 24 जनवरी (आईएएनएस)। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में बुधवार को दो ऐसी टीमें आमने-सामने हैं जिनमें से एक अपने मजबूत डिफेंस, तो एक अपने मजबूत आक्रमण के लिए मशहूर है।

अपने आक्रमण के लिए मशहूर पुणे अपने घर श्री शिव छत्रपति शिवाजी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में जमशेदपुर एफसी से भिड़ेगी।

पुणे के 11 मैचों में 19 अंक हैं और वह 10 टीमों की अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। घर में जीत उसे पहले स्थान पर पहुंचा सकती है। यह बेहद मजबूत आक्रमण पंक्ति वाली टीम के लिए मानसिक बढ़त होगी। इस मैच में पुणे को एक और फायदा यह है कि उसके कोच रैंको पोपोविक चार मैचों के प्रतिबंध के बाद मैदान पर लौट रहे हैं।

पुणे को चेन्नइयन एफसी और बेंगलुरू एफसी के खिलाफ मिली हार के कारण अभी तक पहले स्थान से महरूम रहना पड़ा था। पोपोविक का मानना है कि वह दोनों टीमें उन दोनों मैचों में उनकी टीम से अच्छी साबित हुई थीं।

जमशेदपुर के कोच स्टीव कोपेल ने माना कि बुधवार को जिस टीम से उनका मैच है वो काफी खतरनाक टीम है। खासकर उनसे स्ट्राइकर मार्सेलिंहो बेहद खतरनाक हैं जिन्हें पिछले साल गोल्डन बूट का अवार्ड मिला था। उनके हिस्से अभी तक खेले गए नौ मैचों में छह गोल हैं।

जमशेदपुर के 11 मैचों में 16 अंक हैं और अगर वह पुणे को उसके घर में हरा देती है तो वह शीर्ष-4 में आ जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493