आईएसएल-4 : मुंबई ने डायनामोज को 4-0 से हराया

मुंबई, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली डायनामोज का हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में खराब प्रदर्शन जारी है। मुंबई सिटी एफसी ने शुक्रवार को उसे अपने घर मुंबई फुटबाल ऐरना में खेले गए मैच में 4-0 से एकतरफा शिकस्त दी।

मुंबई, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली डायनामोज का हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में खराब प्रदर्शन जारी है। मुंबई सिटी एफसी ने शुक्रवार को उसे अपने घर मुंबई फुटबाल ऐरना में खेले गए मैच में 4-0 से एकतरफा शिकस्त दी।

यह दिल्ली की सात मैचों में छठी हार है जबकि मुंबई की आठ मैचों में चौथी जीत।

इस जीत से मिले तीन अंकों के बाद मुंबई 10 टीमों की अंकतालिका में पांचवें से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसके अब आठ मैचों में चार जीत, एक ड्रॉ और तीन हार के बाद 15 अंक हो गए हैं। वह पहले स्थान पर काबिज चेन्नयन एफसी से सिर्फ एक अंक पीछे है। वहीं दिल्ली की यह लगातार छठी हार है। वह 10वें स्थान पर ही बनी हुई है।

दिल्ली के लिए इस मैच में जीत खोया हुआ आत्मविश्वास हासिल करने के लिए बेहद जरूरी थी। उसने मैच की शुरुआत भी अच्छी की थी और मेजबान टीम पर दबाव बनाए रखा था, लेकिन इसके बाद भी वह कुछ खास नहीं कर पाई और 12वें मिनट में ही गोल खा बैठी। इसी मिनट में मुंबई को पेनाल्टी मिली। अर्नब दास शर्मा ने एवरटन सांतोस को बॉक्स के अंदर गिरा दिया।

रैफरी ने इस पर मुंबई को पेनाल्टी दी। अचिले इमाना ने पेनाल्टी ली, लेकिन वह चूक गए और गेंद पोस्ट से टकरा पर वापस आ गई। हालांकि पास ही में खड़े लूसियाना ने रिबाउंड पर गोल करते हुए मुंबई को बढ़त दिला दी।

एक गोल से पीछे चल रही दिल्ली के पास 23वें मिनट में गोल करने का मौका आया। रोमियो फर्नाडेज ने दाहिने कोने से गेंद ली और बॉक्स के अंदर चले गए। उन्होंने शॉट लेने में जल्दबाजी की।

दिल्ली एक गोल खाने के बाद बैकफुट पर थी। उसे इससे उबरने का मौका मिल पाता इससे पहले ही मुंबई ने दूसरा गोल कर दिया। मुंबई को 43वें मिनट में कॉर्नर मिला और इमाना की मदद से एवरटन सांतोस ने गोल करते हुए मुंबई की बढ़त को दोगुना कर दिया।

दो गोल से पीछे चल रही दिल्ली को 45वें मिनट में बड़ा झटका लगा, हालांकि इस समय मुंबई को भी झटका लगा था। दोनों टीमों के एक-एक खिलाड़ी को रेड कार्ड दिखा दिया गया। दिल्ली के माथियास मीराबाजे और मुंबई के सेहनाज सिंह को रेड कार्ड मिला।

दोनों टीमों ने दूसरे हाफ की शुरुआत 10-10 खिलाड़ियों के साथ की, लेकिन मुंबई फिर भी दिल्ली पर हावी रही। 49वें मिनट में मुंबई एक और गोल दागा। उसके लिए यह गोल थियागो संतोस ने किया। इस मिनट में मुंबई को कॉर्नर मिला और रुइदास ने गेंद एवरटन को दी जिनका हेडर पोस्ट से टकरा कर आ गया, लेकिन थियागो ने रिबाउंड पर गोल करते हुए अपना पहला और टीम का तीसरा गोल किया।

यहां से दिल्ली की जीत की संभावनाएं खत्म हो गई थीं, लेकिन उसकी कोशिशें जारी थीं, हालांकि उनकी कोशिशों में दम नजर नहीं आ रहा था। 61वें मिनट में पाउलिंहो डियास ने दिल्ली के लिए गोल करने का करीबी मौका गंवा दिया।

एक तरफ दिल्ली मौके नहीं बना पा रही थी, वहीं मुंबई ने 79वें मिनट में अपना चौथा गोल दाग दिया था। उसके लिए यह गोल बलवंत सिंह ने किया। बलवंत को बाएं छोर से इमाना ने गेंद पास दी और उन्होंने बड़ी आसानी से गेंद को गोलपोस्ट में डाल अपनी टीम के लिए चौथा गोल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493