आईएसएल-4 : मुम्बई के खिलाफ अपना बैंच स्ट्रेंथ आजमाना चाहेगा चेन्नई

चेन्नई यह मैच हारे या जीते, उसे फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि वह पहले ही क्वालीफाई कर चुका है। अगर वह जीता तो तालिका में दूसरे स्थान पर रहेगा और हारा तो चौथे स्थान पर। ग्रेगोरी ने कहा कि वह सेमीफाइनल में अपने प्रतिद्वंद्वी से भतभीत नहीं हैं और मुम्बई के खिलाफ होने वाले मैच के बाद ही अंतिम-4 दौर के मुकाबलों की तैयारी शुरू करेंगे।

मैच पूर्व संध्या पर ग्रेगोरी ने कहा, मैं एक या दो बदलाव करूंगा। मैं कुछ एसे खिलाड़ियों को भी मौका दूंगा, जो अब तक मैदान पर नहीं उतरे हैं। ये खिलाड़ी मौके के हकदार हैं। अगर वे अच्छा खेले तो वे हमारे सिस्टम का हिस्सा होंगे। मुझे अगले मैच के लिए हमेशा ही माथापच्ची करनी पड़ती है।

ग्रेगोरी एक अनुभवी कोच हैं और उन्हें 30 साल का अनुभव है। वह टाप टीमों को प्रबंधित कर चुके हैं लेकिन इसके बावजूद वह अपनी टीम की तारीफ करने से नहीं चूक सके।

ग्रेगोरी ने कहा, मेरे पास शानदार खिलाड़ियों का समूह है। मैंने अपने करियर में कई टीमों के साथ काम किया है लेकिन इस तरह के समूह का मुझसे इससे पहले कभी सामना नहीं हुआ। ऐसे खिलाड़ियों के साथ ?हना और काम करना शानदार अनुभूति देता है। मुझे उम्मीद है कि ये मेरी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे।

चेन्नई की टीम ने एफसी गोवा को हराते हुए साल 2015 का खिताहब जीता था लेकिन वह बीते सीजन में मार्को मातेराजी की देखरेख में खेल रहे होने के बाद भी प्लेआफ में नहीं पहुंच सकी थी।

दूसरी ओर, मुम्बई को अपने पिछले मैच में दिल्ली डायनामोज के हाथों हार मिली थी और वह प्लेआफ की दौड़ से बाहर हो गया था। कोच एलेक्सजेंडर गुइमारेस के लिए यह हजम करना मुश्किल था क्योंकि बीते सीजन में वह अपनी टीम को अंक तालिका के शीर्ष पर लेकर गए थे।

गुइमारेस ने कहा, हम अगले मैच में अपने श्रेष्ठ खिलाड़ियों को मैदान में उतारेंगे। प्लेआफ की दौ़ड़ से बाहर होने के बाद अपने अंतिम लीग मैच को लेकर हमारे नजरिए में कोई बदलाव नहीं आया है। हम यह मैच हर हाल में जीतने का प्रयास करेंगे। अगर हम कल जीतने में सफल रहे तो हम तालिका में छठे स्थान पर रहते हुए इस साल लीग का समापन करेंगे।

मुम्बई की टीम अभी अंक तालिका में 23 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। जीत की स्थित में उसके 26 अंक होंगे और वह केरला ब्लास्टर्स (25) को पीछे छोड़ देगा। अब तक बेंगलुरू एफसी, एफसी पुणे सिटी और चेन्नई की टीमें प्लेआफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं जबकि अंतिम स्थान की जंग एफसी गोवा और जमशेदपुर एफसी के बीच होगा। जो जीतेगा, वह आगे जाएगा लेकिन ड्रा की सूरत में गोवा को आगे का टिकट मिलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493