आईएसएसएफ जूनियर कप में भारत ने हासिल किए 2 और पदक

सुहल (जर्मनी), 30 जून (आईएएनएस)। भारतीय जूनियर निशानेबाज अखिल श्योरान ने मंगलवार को आईएसएसएफ जूनियर कप के दूसरे संस्करण में भारत को पांचवां रजत पदक दिलाया।

श्योरान हालांकि 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस स्पर्धा में मामूली अंतर से स्वर्ण पदक से चूक गए।

स्पर्धा का स्वर्ण स्विट्जरलैंड के क्रिस्टोफ ड्यूएर ने हासिल किया।

इस बीच गौरी श्योरान, श्रेया गावांडे और चिंकी यादव वाली भारतीय महिला निशानेबाज टीम ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया, जो टूर्नामेंट में भारत का 11वां पदक रहा।

टूर्नामेंट में भारत के लिए दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीत चुके शिवम शुक्ला 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में बने हुए हैं, जबकि गौरी भी 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493