आईएस आतंकी ने लोगों को कुचलकर मारने का आह्वान किया था

नीस, 15 जुलाई (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक कुख्यात आतंकवादी अबु मोहम्मद अल अदनानी ने फ्रांस के नीस में हुए बर्बर हमले से दो साल पहले अपने समर्थकों से फ्रेंच नागरिकों को कुचलकर मारने का आह्वान किया था।

अदनानी ने अपने अनुयायियों से पश्चिमी देशों जैसे फ्रांस, ब्रिटेन व अमेरिका के नागरिकों पर हमले का आह्वान किया था।

उसने आईएस के समर्थकों से लोगों को मारने के लिए उनपर कार चढ़ाने सहित कई और तरह के तरीके अपनाने की सलाह दी थी।

नीस में गुरुवार रात एक ट्रक बास्तील दिवस का जश्न मना रही लोगों की एक भीड़ में घुस गई और 84 लोगों को कुचलकर मार डाला।

अदनानी ने सितंबर 2014 को एक भाषण में अपने अनुयायियों को इस्लामिक स्टेट के खिलाफ गठबंधन में शामिल देशों के नागरिकों सहित काफिरों के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आह्वान किया था।

उसने लोगों को किसी भी तरह से मारने का आह्वान किया था। उसने सिर को पत्थर से कुचलने या चाकू से गला काटने या कार से कुचलकर या ऊंचाई से नीचे फेंककर या जहर देकर लोगों को मारने का आह्वान किया था।

माना जा रहा है कि ट्रक का चालक 31 वर्षीय फ्रांसीसी-ट्यूनिशियाई नागरिक आतंकवादी है, जिसने नीस में 84 लोगों को कुचलकर मार डाला। उस व्यक्ति का आपराधिक इतिहास रहा है।

हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने राष्ट्र को एक संदेश में शुक्रवार को कहा कि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि यह एक आतंकवादी हमला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493