आईएस का आतंकवादी अबु मुहम्मद अल-अदनानी ढेर

न्यूयॉर्क, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि अमेरिकी हवाई हमले में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादी अबु मुहम्मद अल-अदनानी की मौत हो गई है।

हालांकि, रूस का दावा है कि जिन हवाई हमलों में अदनानी मारा गया है उनमें से कुछ युद्धविमान रूस के थे।

एनबीसी न्यूज के मुताबिक, आईएस ने 30 अगस्त को सीरिया के अलेप्पो में अदनानी की मौत की खबर दी थी।

अमेरिका रक्षा मंत्रालय के प्रेस सचिव पीटर कुक ने कहा कि अमेरिका ने अल-अदनानी को निशाना बनाकर हवाई हमले किए थे।

कुक का कहना है कि अमेरिका आईएस के आतंकवादियों को निशाना बनाना जारी रखेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493