आईएस के कब्जे वाले रमादी तक पहुंची इराकी सेना

इराक और अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन विमान के नेतृत्व में सुरक्षाबलों ने आईएस आतंकवादियों के साथ कड़ा संघर्ष कर हौज जिले को मुक्त करा लिया।

यह सफलता इराकी सुरक्षाबलों और संबंधित अर्धसैनिक इकाईयों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आसपास के क्षेत्रों पर आईएस के कब्जे के बावजूद वे रमादी पर नियंत्रण स्थापित कर सकते हैं।

एक सूत्र ने बताया, “हवाई हमले ज्यादा शक्तिशाली और सटीक थे। इससे बम विस्फोट कर आईएस आतंकवादियों को बड़ी संख्या में मार गिराने में मदद मिली।”

इराकी सेना ने आईएस आतंकवादियों के साथ दो दिनों तक कड़ा संघर्ष करने के बाद हौज जिले पर दोबारा नियंत्रण स्थापित कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493