आईएस के नए ऑडियो क्लिप की हो रही जांच : जॉर्डन

अम्मान, 29 जनवरी (आईएएनएस)। जॉर्डन सशस्त्र बल आतकंवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) के नए ऑडियो क्लिप की जांच कर रहे हैं। इस क्लिप में आईएस ने पकड़े गए जॉर्डन के पायलट को मारने की धमकी दी है।

आईएस ने बुधवार देश शाम कथित रूप से जापानी बंधक केन्जी गोतो का ऑडियो क्लिप जारी किया। इस संदेश में आईएस ने गुरुवार को मोसुल समय के अनुसार सूर्य अस्त होने तक महिला आत्मघाती हमलावर साजिदा अल-रिश्वी को तुर्किश सीमा तक लाने को कहा। ऐसा नहीं करने पर जॉर्डन पायलट मुएथ अल-कसिएबा को मारने की धमकी दी गई है।

जॉर्डन सेना ने एक बयान में कहा कि पायलट की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। गौरतलब है कि बीते साल सीरिया के राक्का में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जॉर्डन के पायलट को आईएस आतंकवादियों ने पकड़ लिया था।

जॉर्डन प्रशासन के मुताबिक वह पायलट की रिहाई के बाद इराकी आत्मघाती हमलावर को सौंपना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने पायलट के जीवित रहने के प्रमाण मांगे।

जॉर्डन ने कहा कि अगर पालयट को रिहा कर दिया जाता है तो वह इराकी आत्मघाती हमलावर को छोड़ देंगे।

साजिदा-अल-रिश्वी 2005 में जॉर्डन की राजधानी अम्मान में सिलसिलेवार बम धमाकों में अपनी भूमिका की दोषी है। इन धमाकों में लगभग 60 लोगों की मौत हो गई थी। आत्मघाती हमलावर को विस्फोट करने में असफल रहने पर पकड़ कर बंदी बना लिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493