आईएस के वीडियो में ब्रिटिश लड़का दिखा

लंदन, 27 अगस्त (आईएएनएस)। इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें एक ब्रिटिश समेत पांच लड़कों को सीरिया में कैदियों की हत्या करते दिखाया गया है।

बीबीसी की रपट के मुताबिक, ऐसा लगता है कि लड़कों की उम्र करीब 10 से 13 वर्ष है, जिनमें एक की पहचान अबू अब्दुल्ला अल ब्रितानी के रूप में हुई है, जो श्वेत है।

वीडियो में लड़कों को पांच लोगों को गोली मारते दिखाया गया है, जिनकी पहचान पकड़े गए कुर्द लड़ाकों के रूप में हुई है, जो घुटने टेककर बैठे हुए हैं।

ब्रिटिश लड़का वीडियो में सैन्य पोशाक में काले रंग का टोप लगाकर अन्य चार लड़कों के बगल में है और कैदी नारंगी रंग की पोशाक पहने हुए हैं।

कथित रूप से ब्रिटिश लड़के की पहचान की सत्यता प्रमाणित नहीं हो सकी है और ब्रिटेन के विदेश कार्यलय ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

बीबीसी के अनुसार, अबू अल बारा अल तुनीसी (ट्यूनिसियाई) के रूप में पहचाना गया एक लड़का कुर्द लड़ाकों को अरबी में संबोधित कर रहा है, अधिक हिंसा का वादा कर रहा है और कह रहा है कि उन लोगों के खिलाफ लड़ाई अभी शुरू नहीं हुई है।

अन्य लड़कों की पहचान अबू इशाक अल मस्री (मिस्र), अबू अब्दुल्ला अल ब्रितानी (ब्रिटेन), अबू फुआद अल कुर्दी(कुर्द) और यूसुफ अल उज्बेकी (उजबेक) के रूप में हुई है।

आईएस के प्रचार में बच्चों को प्रमुखता से दिखाया गया है, जिसमें आतंकी संगठन अगली पीढ़ी के लड़ाके तैयार करने का दावा करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493