हालइक्स कारें सामान्यतया सफेद रंग की होती हैं और ये आईएस आतंकवादियों की सबसे पसंदीदा कार है, जिसके पिछले हिस्से में वे मशीनगन लगाकर चलते हैं।
वैश्विक आतंकवाद विशेषज्ञ प्रोफेसर ग्रेग बार्टन ने डेली मेल से कहा कि उनका मानना है कि इन गाड़ियों को शिपिंग कंटेनर में डालकर तुर्की भेजा जा रहा है, जहां से उसे सीमा पार कर सीरिया पहुंचा दिया जा रहा है।
ऑस्ट्रेलिया के मैक्कवेरी रेडियो नेटवर्क ने शुक्रवार की अपनी रपट में कहा कि सिडनी के कार डीलरों ने खरीदारों को चेतावनी दी है कि उनकी कारें चोरों के निशाने पर हैं, जिनके चोरी जाने पर शायद ही वह बरामद हो।
dharmpath.com dharmpath