आईएस ने अलकायदा को पछाड़ा : अमेरिका

वाशिंगटन, 20 जून (आईएएनएस)। विश्व के सबसे दुर्दात आतंकवादी संगठन के रूप में इस्लामिक स्टेट (आईएस) अलकायदा को पछाड़ रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग ने यह बात कही है।

आतंकवाद पर विदेश मंत्रालय की वार्षिक रपट में कहा गया है कि आईएस का अभूतपूर्व प्रसार और उसकी क्रूरता, विदेशी लड़ाकों को नियुक्त करने की ताकत, संदेश और हमले करने की क्षमता ने आईएस को इतना सशक्त बना दिया है कि वह अलकायदा को पीछे छोड़ रहा है।

रपट में कहा गया है कि दोनों ही समूह इस तरीके की रणनीति अपना रहे हैं, जिनके बारे में पता लगा पाना कठिन है। इनके तरीके अधिक क्रूर और सख्त हैं।

समाचार चैनल सीएनएन ने शुक्रवार को इस रपट के हवाले से कहा कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अलकायदा के कोर नेतृत्व को हुए काफी नुकसान के अलावा इस संगठन का नेतृत्व लगता है अपनी गति खोता जा रहा है। इसकी तुलना में आईएस का विस्तार तेजी से हो रहा है।

2014 में हुए आतंकवादी हमले, पिछले साल की तुलना में 35 प्रतिशत बढ़े हैं। लेकिन ये हमले कुछ चुनिंदा देशों में ही अधिक हुए हैं।

मैरीलैंड विश्वविद्यालय के स्टडी ऑफ टेररिज्म एंड रिस्पॉन्सेस टू टेररिज्म के राष्ट्रीय कंशोर्सियम के मुताबिक, इन हमलों में से 60 प्रतिशत से अधिक हमले पांच देशों इराक, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भारत और नाइजीरिया में हुए हैं।

रपट में नाइजीरिया के आतंकवादी गुट बोको हरम का भी उल्लेख किया गया है, जो आईएस के क्रूर हथकंडों का इस्तेमाल कर रहा हैं, जिनमें पत्थर मारना और बच्चों को दास बनाना शामिल है।

गौरतलब है कि पिछले साल सर्वाधिक हमलों को अंजाम देने में आईएस आगे रहा, जबकि दूसरे स्थान पर बोको हरम था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493