इस घटना में एक पुलिस अधिकारी सहित 50 लोगों की मौत हो गई और 53 अन्य घायल हो गए। इसे अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले के बाद अमेरिका का सबसे जघन्य आतंकवादी हमला बताया जा रहा है।
ह्यूस्टन में चीन के महावाणिज्यदूत ने हॉस्टन में कहा कि इस हमले में अभी तक किसी भी चीनी नागरिक के मारे जाने की सूचना नहीं है।
आईएस से संबद्ध समाचार एजेंसी अमाक ने रविवार को कहा कि हमले को आईएस ने अंजाम दिया।
रविवार शाम को अमाक वेबसाइट पर अंग्रेजी में जारी बयान के मुताबिक, “फ्लोरिडा के ऑरलैंडो के समलैंगिक नाइटकल्ब में हुए हमले के आईएस के लड़ाके ने अंजाम दिया। इसमें 100 से अधिक लोग घायल हो गए।”
हमलावर की पहचान फ्लोरिडा के पोर्ट सैंट लुसी के उमर मतीन के रूप में हुई है। पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद उसे नाइटक्लब के भीतर मृत पाया गया।
dharmpath.com dharmpath