आईएस ने पाकिस्तान में पुलिस अकादमी पर हमले की जिम्मेदारी ली

इस्लामाबाद, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने मंगलवार को पाकिस्तान के क्वे टा शहर स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में भयानक हमले की जिम्मेदारी ली। यह जानकारी स्थानीय मीडिया रपटों से मिली।

आईएस की समाचार एजेंसी अमाक ने दावा किया कि संगठन ने सोमवार रात अपने तीन लोगों को सरायब रोड स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी के छात्रावास में कैडेटों पर हमला करने के लिए भेजा। देश के दक्षिणी पूर्वी प्रांत बलूचिस्तान की राजधानी क्वे टा से 20 किलोमीटर की दूरी पर यह पुलिस प्रशिक्षण अकादमी स्थित है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अमाक समाचार एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर कलाशनिकोव राइफल लिए और आत्मघाती जैकेट पहने लोगों की तस्वीर भी पोस्ट की है।

मुखपत्र ने कहा कि आतंकियों ने मशीनगन और हथगोलों के इस्तेमाल किए और इसके बाद भीड़ में अपने आत्मघाती जैकेट को विस्फोट कर उड़ा लिए।

पहले अर्धसैनिक सीमांत कोर के प्रमुख मेजर जनरल शेर अफगान ने संवाददाताओं से कहा था कि आतंकवादी प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-झांगवी अल-अलमी के सदस्य थे और उन्हें अफगानिस्तान में उनके आकाओं से निर्देश मिले थे।

हालांकि संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली।

हमले सोमवार रात स्थानीय समया अनुसार करीब 11.05 बजे हुए, जिसमें 59 लोगों की मौत हो गई और करीब 120 अन्य लोग घायल हो गए।

इस साल की शुरुआत के बाद से यह दूसरी बार है कि आईएस ने क्वे टा में आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है।

इससे पहले अगस्त महीने में क्वे टा के अस्पताल में वकीलों की भीड़ पर हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 70 लोगों की मौत हुई थी और करीब 100 अन्य घायल हुए थे।

हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी तालिबान गुट जमात-उर-अहरार ने भी ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493