दमिश्क, 26 जून (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने सीरिया के दीर अल जौर प्रांत में पांच मीडिया कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी ‘एफे’ के मुताबिक, सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) के अनुसार, आईएस ने पांचों कार्यकर्ताओं की हत्या का वीडियो जारी किया है, जिसमें अलग-अलग तरीकों से उनकी हत्या करते हुए दिखाया गया है। उन्हें नौ महीने से बंधक बना कर रखा गया था।
मृतकों में से एक की पहचान एक कार्यकर्ता समी जॉद्दात अल रब्बाह के रूप में की गई है, जो एसओएचआर में कार्यरत थे।
आईएस के जिहादियों ने अल रब्बाह के लैपटॉप में विस्फोट करके उनकी हत्या कर दी थी। लैपटॉप उनके शरीर से बांधा गया था।
समूह ने कहा कि पांचों मृतकों पर आईएस के खिलाफ काम करने और कई अन्य चीजों के अलावा पैसे के बदले में जानकारियां बेचने का आरोप था।
dharmpath.com dharmpath