आईएस ने बंधक न्यायाधीश की हत्या की

त्रिपोली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। लीबिया में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े एक गुट ने बंधक न्यायाधीश की हत्या कर दी।

आतंकवादियों ने एक सप्ताह पहले न्यायाधीश को अगवा किया था। यह जानकारी लीबियन ज्युडिशियल ऑर्गेनाइजेशन ने बुधवार को दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, संस्था ने बताया कि अल-खोम्स अपील न्यायालय के न्यायाधीश मोहम्मद अल-नामली मंगलवार को अल-हरावा कस्बे में मृत पाए गए। उनके शरीर पर प्रताड़ना के निशान थे। संस्था ने आईएस से जुड़े गुट को उनकी हत्या के लिए जिम्मेदार बताया।

अल-नामली को राजधानी त्रिपोली से 450 किलोमीटर दूर सिरते शहर से अज्ञात हथियारबंद गुट ने अगवा किया था, जब वह यहां से होकर गुजर रहे थे। इस गुट के आईएस से जुड़े होने की संभावना है।

सिरते शहर से लीबिया डॉन मिलिशिया के हटने के बाद से यहां आईएस के लिए वफादार आतंकवादी गुट का नियंत्रण है।

इससे पहले भी लीबिया में न्यायायिक अधिकारियों पर त्रिपोली, बेनगाजी और डेरना में कई बार हमले हो चुके हैं।

लीबिया उत्तरी अफ्रीका का प्रमुख उत्पादक देश है। 2011 में हुए राजनीतिक उथलपुथल के दौरान पूर्व शासक मुअम्मर गद्दाफी के तख्तापल्ट के बाद से यहां राजनीतिक हालात में अस्थिरता बनी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493