आईएस ने श्रीलंका में मारे गए 17 लोगों की जिम्मेदारी ली

कोलंबो, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने श्रीलंका में तीन जिहादियों द्वारा ‘घात लगाकर किए गए आक्रमण’ की जिम्मेदारी ली है। आईएस का दावा है कि कल्मुनाई शहर में हुई गोलीबारी में 17 लोग मारे गए हैं, जबकि श्रीलंका प्रशासन ने 16 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।

एफे न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, संगठन की आधिकारिक समाचार एजेंसी अल अमाक पर शनिवार को अरबी भाषा में जारी एक बयान में कहा गया कि कल्मुनाई में जहां सुरक्षा अभियान चलाया गया था, वहां 17 पुलिस अधिकारी मारे गए हैं।

इसके साथ ही अमाक ने हमले में शामिल दो कथित आतंकवादियों की तस्वीर भी जारी की है।

वहीं, श्रीलंका सुरक्षा बल ने शनिवार को भी कई जगह छापेमारी की और घटना में 16 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की।

श्रीलंकाई सेना की रिपोर्ट के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान छह बच्चे, तीन महिला, एक नागरिक और छह आतंकवादी मारे गए थे।

अधिकारियों के अनुसार, अधिकांश मौतें छह आत्मघाती हमलावरों द्वारा खुद को विस्फोटक से उड़ाने की वजह से हुईं, जिसमें उनके परिवार के लोग ही मारे गए।

पिछले सप्ताह रविवार को ईस्टर के मौके पर हुए सिलसिलेवार विस्फोटों के संबंध में करीब 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

रविवार को ईस्टर के दिन हुए विस्फोटों में 253 लोग मारे गए थे और 500 लोग घायल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493