आईएस ने सिर कलम करने वाला वीडियो अफगानिस्तान में फिल्माया

काबुल, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। आतंकवादी समूह, इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने सिर कलम करने का एक खौफनाक वीडियो जारी किया है। दावा किया गया है कि यह अफगानिस्तान के खुरासान प्रांत में फिल्माया गया है।

‘खामा प्रेस’ की रपट के मुताबिक, वीडियो में बंधक संतरी रंग का जंपसूट पहने दिख रहा है। उसका सिर कलम करने से पहले उसे एक पहाड़ी क्षेत्र से गुजरता दिखाया गया है।

यह वीडियो आतंकवादी समूह इस्लामिक मूवमेंट ऑफ उज्बेकिस्तान (आईएमयू) ने जारी किया है, जो इसके सरगना उस्मान गाजी और उसके लड़ाकों को आतंकवादी समूह आईएस और इसके नेता अबू बकर अल-बगदादी के प्रति निष्ठा रखने का संकल्प लेता दिखा रहा है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मौत के घाट उतारे गए व्यक्ति के सिर क्या इल्जाम थे। उसकी पहचान की बाबत पुष्टि नहीं की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493