रूसी सशस्त्र बल के जनरल स्टाफ कर्नल जनरल आंद्रे करतापोलोव के हवाले से कहा, “निशाने से अधिकतम विचलन पांच मीटर है।”
रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, वायु सेना ने 112 हमलों को अंजाम दिया है, जिसमें नागरिक ठिकानों को क्षति पहुंचाए बिना लगभग 40 फीसदी आईएस ठिकानों को नष्ट किया गया है।
मंत्रालय ने कहा कि सीरिया में आईएस ठिकानों पर हमले सीरियाई सेना की खुफिया जानकारी के आधार पर की जाती है, जिनकी रूसी सेना द्वारा पुष्टि भी की जाती है।
रूस ने बुधवार को कैस्पियन सागर में युद्धक जहाज से सीरिया में आईएस ठिकानों पर क्रूज मिसाइलों से हमले शुरू किए। इस दौर दो दर्जन से अधिक मिसाइल दागे गए।
dharmpath.com dharmpath