अंकारा, 13 मई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। तुर्की अपने दक्षिणी सीमा शहर किलिस को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के हमलों से बचाने के लिए सीरिया में इसके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई करने के लिए तैयार है।
अंकारा, 13 मई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। तुर्की अपने दक्षिणी सीमा शहर किलिस को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के हमलों से बचाने के लिए सीरिया में इसके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई करने के लिए तैयार है।
राष्ट्रपति रेसेप तईप एरडोगन ने गुरुवार को कहा, “हम सीमा का इस और उस ओर दोनों से सफाया करने के लिए जरूरी तैयारी कर रहे हैं।”
रेसेप ने शिकायत करते हुए कहा कि अमेरिका के नेतृत्व वाले आईएस-विरोधी गठबंधन ने तुर्की को वांछित समर्थन उपलब्ध नहीं कराया है।
उन्होंने कहा, “तुर्की इंतजार नहीं करेगा। हमारे लोग हर दिन मारे जा रहे हैं। मैं कहना चाहता हूं कि अब हम इस मुद्दे पर एकतरफा कदम उठाने से नहीं हिचकेंगे।”
हाल के सप्ताहों में आईएस के नियंत्रण वाले सीरिया के कई इलाकों से किलिस पर कई बार रॉकेट हमले हुए।
dharmpath.com dharmpath