आईएस पाकिस्तान के लिए खतरा : विदेश सचिव

इस्लामाबाद, 24 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री चौधरी निसार अली खान द्वारा दक्षिण एशिया खासकर पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की मौजूदगी को नकारने के ठीक बाद विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी ने मंगलवार को कहा कि आईएस पाकिस्तान के लिए एक गंभीर खतरा है।

‘पाकिस्तान टुडे’ की मंगलवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चौधरी ने विदेश मामलों पर सीनेट की स्थायी कमेटी को संबोधित करते हुए कहा, “क्षेत्र में आईएस के खतरे के प्रति सरकार सतर्क है।”

उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि देश का कोई भी संगठन या व्यक्ति आईएस के संपर्क में न आए।

द्विदलीय संसदीय पैनल ने उन खबरों के मद्देनजर चर्चा की, जिसके मुताबिक इस तरह की आशंका है कि आईएस देश में पांव जमाने की कोशिश में है।

चौधरी ने हालांकि इस बात को स्पष्ट किया कि पाकिस्तान आईएस के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन में शामिल होने का इच्छुक नहीं है।

सरकार काफी पहले से देश में आईएस की उपस्थिति से इंकार करती रही है।

वाशिंगटन स्थित यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में निसार ने कहा, “इस वक्त मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि आईएस का अस्तित्व केवल मध्य-पूर्व में ही है। अफगानिस्तान व पाकिस्तान में यह मौजूद नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493