आईएस में शामिल आस्ट्रेलियाई डॉक्टर ने लौटने से मना किया

कैनबरा, 21 जून (आईएएनएस)। सीरिया में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के लिए काम कर रहे एक आस्ट्रेलियाई चिकित्सक ने रविवार को कहा कि उसे पहले से ही अनुमान था कि उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाएगा। चिकित्सक ने साथ ही कहा कि देश वापस लौटने का अभी उसका कोई इरादा नहीं है।

तारिक कमलेह (29) ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में लिखा कि उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज होने से यह स्पष्ट नहीं होता किर उनका चरित्र दुर्भावनापूर्ण है। यह न्यायिक प्रणाली में मौजूद अन्याय को दर्शाता है और इसी ने उन्हें देश छोड़ने के लिए प्रेरित किया। तारिक ने अपनी पहचान बदल ली है और अब उसने अपना नाम अबू यूसुफ अल-ऑस्ट्रेली कर लिया है।

समाचारपत्र ‘एज’ के मुताबिक, तारिक ने कहा, “मुझे गिरफ्तारी वारंट का पूर्वानुमान था, इसीलिए मैं चुपके से देश छोड़कर आया। आप जो चाहे करो, मैं अब खुद को आस्ट्रेलिया का नागरिक नहीं मानता।”

एडिलेड के दंडाधिकारी की अदालत ने गुरुवार को उसके खिलाफ वारंट जारी किया था।

तारिक ने आस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड, दक्षिण आस्ट्रेलिया और उत्तरी क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में काम किया है। वह पश्चिमी आस्ट्रेलिया में चिकित्सक के रूप में पंजीकृत है।

पूर्व बाल रोग चिकित्सक तारिक को हाल ही में आईएस के एक प्रचार वीडियो में देखा गया था, जिसमें उसने आतंकवादी संगठन के लिए काम करने के उद्देश्य से सीरिया जाने का खुलासा किया था।

पुलिस ने कहा कि संयुक्त आतंकवाद-विरोधी दल को वारंट मिल गया है और जैसे ही तारिक आस्ट्रेलिया लौटेगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493