केप टाउन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़ने के लिए जा रही दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान में सवार हो चुकी 15 वर्षीया एक लड़की को आखिरी समय में विमान से उतार लिया गया। दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रविवार सुबह घर से लापता पाए जाने के बाद उसके रिश्तेदारों ने अधिकारियों को सूचित किया।
देश के सुरक्षा मंत्री डेविड माहलोबो के मुताबिक, लड़की सोशल साइटों के माध्यम से कुछ अनजान लोगों के संपर्क में आई। सोशल साइट द्वारा पढ़ी जाने वाली सामग्री से पता चलता है कि वह आईएस नाम के आतंकवादी संगठन में शामिल होने में रुचि ले रही थी।
दक्षिण अफ्रीकी गृह मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि लड़की को केप टाउन से उड़ान भरने से रोकने की खबर पर वे गंभीर हैं।
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मायिहलोमे टशवेटे ने लड़की के बचाव का जिम्मा दक्षिण अफ्रीका के आव्रजन कानून में हाल के संशोधन और नए आव्रजन नियमों के ठीक तरह से लागू किए जाने को दिया है।
dharmpath.com dharmpath