एडीलेड, 18 जून (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के लिए काम करने वाले एक चिकित्सक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
एबीसी के मुताबिक, तारिक कमलेह (29) ने दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया और नार्दर्न टेरीटरी के विभिन्न ऑस्ट्रेलियाई अस्पताल में काम किया है और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में बतौर चिकित्सक पंजीयन करा रखा था।
एडीलेट के दंडाधिकारी की अदालत ने यह वारंट जारी किया है।
पूर्व बाल रोग विशेषज्ञ हाल ही में आईएस के एक वीडियो में नजर आए, जिसमें उन्होंने कहा कि वह आतंकवादी संगठन के लिए काम करने के सिलसिले में सीरिया गए थे।
पुलिस ने कहा कि उनकी आतंकवाद निरोधी संयुक्त टीम को गिरफ्तारी का अधिकार मिला है और वह अब कमलेह के ऑस्ट्रेलिया लौटते ही उन्हें गिरफ्तार करेंगे।
ऑस्ट्रेलियन हेल्थ प्रैक्टिशनर रेग्युलेशन एजेंसी ने हाल में ही घोषणा की कि मेडिकल बोर्ड ऑफ ऑस्ट्रेलिया ने चिकित्सक के मेडिकल पंजीकरण को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
चिकित्सक ने फेसबुक पर इन आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि उसने कभी गैर-पेशेवर रवैया नहीं अपनाया।
कमलेह ने कहा कि सीरिया आने के बाद उसने अपना नाम अबु यूसुफ अल-ऑस्ट्रेली कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath