नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय मुक्केबाजी में चली आ रही उथल-पुथल को समाप्त करते हुए भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने शनिवार को नवगठित भारतीय मुक्केबाजी संघ (बीएफआई) को मान्यता दे दी।
आईओए ने बीएफआई के नए अध्यक्ष अजय सिंह को भेजे पत्र में लिखा है, “अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक संघ (आईओसी) के सात फरवरी को भेजे गए पत्र में दिए गए दिशा निर्देशों के मुताबिक आईओए बीएफआई को अपनी मान्यता देती है।”
पिछले कुछ वर्षो से भारतीय मुक्केबाजी विवादों से भरी रही है
बीएफआई से पहले भारतीय एमेच्योर मुक्केबाजी महासंघ (आईएबीएफ) सबसे पहली मुक्केबाजी संस्था थी, लेकिन 2012 में हुए इसके चुनावों में धांघली के आरोपों के चलते अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघ (एआईबीए) ने आईएबीएफ की भी मान्यता रद्द कर दी।
आईओए ने पहले बीएफआई को मान्यता देने से इनकार कर दिया था। उसके इस कदम के बाद आईओसी ने उसे चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर मुद्दा नहीं सुलझा तो वह आईओए को प्रतिबंधित कर देगा। आईओए के बर्ताव से एआईबीए भी नाराज था।
बीएफआई ने पिछले साल एआईबीए और खेल मंत्रालय के अधिकारियों की मौजूदगी में चुनाव कराए थे।
dharmpath.com dharmpath