आईओसी, आईपीसी ने 2032 तक बढ़ाई साझेदारी

प्योंगचांग, 10 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) और अंतर्राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति (आईपीसी) ने शनिवार को अपनी साझेदारी में विस्तार किया है।

आईओसी और आईपीसी ने अपनी साझेदारी 2032 तक बढ़ा ली है।

समाचार एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट के अनुसार, आईओसी के अध्यक्ष थोमस बाक ने एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की। इस सम्मेलन में आईपीसी के प्रमुख एंड्रयू पार्सन्स भी शामिल थे।

बाक ने कहा, “आईओसी, आईपीसी के साथ इस नई साझेदारी से बहुत खुश है, क्योंकि यह हमारे सुधार कार्यक्रम, ओलंपिक एजेंडा 2020 की सिफारिशों में से एक था। इस साझेदारी के जरिए आईपीसी के साथ सहयोग को बढ़ाया जाएगा, जो दोनों संगठनों को दीर्घावधि भागीदारी और स्थिरता देता है।”

बाक ने कहा, “यह साझेदारी आईओसी और आईपीसी की साझेदारी और रिश्ते के लिए सच में ऐतिहासिक कदम है। इसी कारण हम केवल संतुष्ट नहीं, बल्कि बेहद खुश हैं।”

प्योंगचांग में शुक्रवार को हुई शीतकालीन पैरालम्पिक खेलों के उद्घाटन समारोह में बाक मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493