आईओसी का रूस के 3 बॉब्सलेडर एथलीटों पर आजीवन प्रतिबंध

बीजिंग, 30 नवंबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने रूस के तीन बॉब्सलेडर एथलीटों पर आजीवन प्रतिबंध लगाया है।

आईओसी की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में बताया गया है कि इन एथलीटों पर यह प्रतिबंध 2014 ओलम्पिक खेलों से ही लागू कर दिया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एलेक्जेंडर कासयानोव, एलेक्सेई पुशकारेव और इल्विर खुजिन पर आईओसी द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है। 2014 में सोच्चि ओलम्पिक खेलों में लिए गए डोपिंग नमूनों की जांच के बाद यह फैसला सुनाया गया।

ये तीनों एथलीट अब किसी भी ओलम्पिक खेलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493